पेड़ से लटका मिला किसान के नौकर का शव, क्षेत्र में सनसनी

  • पेड़ से लटका मिला किसान के नौकर का शव, क्षेत्र में सनसनी

शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में मंगलवार शाम एक किसान के नौकर का शव अमरूद के बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कुटबा निवासी किसान प्रवेश पुत्र करण सिंह के यहां आसाम निवासी श्याम (22 वर्ष) कृषि कार्य के लिए नौकर के रूप में काम करता था। वह किसान के खेतों पर खेती संबंधी कार्यों में सहयोग करता था और गन्ने की छिलाई का सीजन शुरू होने से पहले ही काम पर आ गया था। बताया जा रहा है कि श्याम पिछले कुछ समय से यहीं रहकर काम कर रहा था।
मंगलवार शाम ग्रामीणों ने श्याम का शव गांव कुटबा स्थित सतेंद्र पुत्र राज सिंह के अमरूद के बाग में पेड़ से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या या किसी अन्य कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देने के प्रयास में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद गांव में हड़कम्प मचा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles