महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, मां भगवती जागरण में उमड़े श्रद्धालु

महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, मां भगवती जागरण में उमड़े श्रद्धालु

oplus_2097152

शाहपुर। कस्बे में आदि कवि एवं रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां, प्रसिद्ध बैंड और अखाड़ा नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

oplus_256

कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ सचिन सिंघल ने नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी के प्रतिनिधि के रूप में किया। शोभायात्रा महर्षि वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला गड़रियान, दरबार, मेन बाजार, मेन चौक, मंगलापुरी मंडी, गोकुलपुर, मालदा बाग और सैनीयान सहित विभिन्न मार्गों से होकर निकली। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। प्रसिद्ध बैंडों ने महर्षि वाल्मीकि पर आधारित भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, प्रसिद्ध अखाड़े ने भी शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

oplus_288

इससे पूर्व बीती रात महर्षि वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रालोद विधानमंडल दल के नेता एवं क्षेत्रीय विधायक राजपाल सिंह बालियान मुख्य अतिथि रहे। जागरण का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी ने किया, जबकि भाजपा नेत्री रूबी सैनी ने पूजन और समाजसेवी अरविंद पाल ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर मंदिर में स्थापित महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति का लोकार्पण समाजसेवी डॉ. प्रदीप चौहान और डॉ. गौरव सैनी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन ओमपाल मेहरा और अशोक धवन ने किया।

oplus_288

प्रातःकाल महर्षि वाल्मीकि मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

शोभायात्रा को सफल बनाने में महंत श्री राजेश गिरी, अजित धवन, सुनील धवन, राजीव मेहरा, ओमपाल मेहरा, संजय सौदाई, जितेंद्र धवन, अशोक धवन, अजय सौदाई, संदीप टांक, सचिन धवन, अजय कागर और कुलदीप मेहरा सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles