चौधरी कबूल सिंह की 127वीं जयंती पर समाज सुधार का संकल्प, दहेज रहित विवाह करने वाले परिवार सम्मानित नरेश टिकैत बोले- युवा देश का भविष्य, युवाओं को बर्बादी से बचाने की जिम्मेदारी समाज और खाप चौधरियों की** सोरम में हवन कर सर्वखाप मंत्री को किया याद, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान**

चौधरी कबूल सिंह की 127वीं जयंती पर समाज सुधार का संकल्प, दहेज रहित विवाह करने वाले परिवार सम्मानित

नरेश टिकैत बोले- युवा देश का भविष्य, युवाओं को बर्बादी से बचाने की जिम्मेदारी समाज और खाप चौधरियों की**

सोरम में हवन कर सर्वखाप मंत्री को किया याद, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान

oplus_256
oplus_0

शाहपुर।क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव सोरम स्थित सर्वखाप मंत्री स्वर्गीय चौधरी कबूल सिंह स्मारक स्थल पर उनकी 127वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशाल हवन का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न खापों के चौधरी, थांबेदार, किसान नेता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जयंती समारोह में दहेज रहित विवाह करने वाले तथा शोकसभा में मृत्यु भोज का आयोजन नहीं करने वाले परिवारों को सम्मानित कर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया गया।

oplus_256

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के सुप्रीमो एवं बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सर्वखाप मंत्री चौधरी कबूल सिंह महान चिंतक और विचारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज हित के कार्यों के लिए समर्पित किया। समाज को एकजुट करने के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवनभर प्रयास किए। उन्होंने उपस्थित खाप चौधरियों से कहा कि समाज को बचाने और सही दिशा देने की जिम्मेदारी उनकी है। इसलिए उन्हें समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के साथ गलत कार्यों पर भी रोक लगाने के लिए आगे आना चाहिए।

oplus_256

नरेश टिकैत ने युवाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और संस्कारों से दूर होती जा रही है। युवा देश का भविष्य हैं। यदि युवा बर्बाद होगा तो देश भी बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने सभी खाप चौधरियों से युवाओं की समस्याएं सुनने और उनका समाधान कराने की अपील की, ताकि युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने और उन्हें कम उम्र में बाइक जैसे वाहन देने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बाइक और तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें समाज के युवा असमय काल का ग्रास बन रहे हैं। यह बेहद दुखद और चिंताजनक स्थिति है।

oplus_256

देश खाप के चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि चौधरी कबूल सिंह ने हमेशा समाज सुधार के कार्य किए और समाज के लोगों ने भी उनके प्रयासों में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। उनकी जयंती पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह ने कहा कि चौधरी कबूल सिंह का जीवन सादगी से परिपूर्ण था। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से समाज को नई दिशा देने का काम किया। सभी को उनके आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करना चाहिए।

oplus_256

सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि सभी खाप चौधरियों को एकजुट कर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व आयोजित विशाल हवन में ब्रह्मा मास्टर सुरेंद्र सिंह तथा यजमान राजीव बालियान रहे। हवन में उपस्थित लोगों ने आहुति देकर समाज की सुख-समृद्धि और एकता की कामना की। इसके बाद दहेज रहित शादी करने वाले तथा मृत्यु भोज जैसी परंपरा को त्यागने वाले परिवारों को सम्मानित किया गया।

oplus_256

कार्यक्रम की अध्यक्षता दांगी खाप के चौधरी ओमपाल सिंह ने की तथा संचालन मास्टर रामपाल सिंह ने किया। समारोह में क्षेत्रीय रालोद विधायक राजपाल सिंह बालियान, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, दांगी खाप के चौधरी ओमपाल सिंह, बतीसा खाप के चौधरी शोकेन्द्र सिंह, धनखड़ खाप के चौधरी बिजेंद्र सिंह, श्योराण खाप के चौधरी प्रवेंद्र आर्य, अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह, बुड़ियान खाप के चौधरी सचिन कुमार व सत्यवीर सिंह, बेनीवाल खाप के चौधरी अमित बेनीवाल, पंवार खाप के चौधरी प्रमोद पंवार, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह मलिक व रविंद्र सिंह मलिक, बालियान खाप के थांबेदार सौदान सिंह, देश खाप के थांबेदार यशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह व पंकज सिंह मौजूद रहे।

oplus_256

इसके अलावा सुघोष आर्य एडवोकेट, समाजसेवी नीरज बालियान, चौधरी चमन सिंह, डॉ लोकेन्द्र बालियान, चन्द्रवीर सिंह,व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष राजेश सिंघल,विजेन्दर चेयरमैन, संजीव पंवार, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, प्रोफेसर विकास पंवार, भाकियू जिला महासचिव विकास बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियान, अंकित बालियान, सत्येंद्र प्रधान, विजेंद्र बालियान, बबलू बालियान व देशपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने चौधरी कबूल सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने और सामाजिक एकता के साथ कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles