कसेरवा पुलिया के पास कार की टक्कर से बुलेट सवार दो युवक घायल अज्ञात कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार, पुलिस ने घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती

कसेरवा पुलिया के पास कार की टक्कर से बुलेट सवार दो युवक घायल
अज्ञात कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार, पुलिस ने घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती

शाहपुर।थाना क्षेत्र के कसेरवा पुलिया के निकट नहर की पटरी पर तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बुलेट मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची शाहपुर थाना पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मोलाहेड़ी निवासी सौरभ पुत्र जगत सिंह तथा गांव जड़ौदा निवासी काला पुत्र इकबाल बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर कसेरवा पुलिया के निकट नहर की पटरी से होते हुए शामली की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल कसेरवा पुलिया के पास पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक मोटरसाइकिल समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद कार चालक घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शाहपुर पहुंचाया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार कार और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles