शाहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

शाहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

शाहपुर। आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को शाहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक एवं कस्बे के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तथा भाजपा जिला मंत्री परमेश सैनी ने किया।
तिरंगा यात्रा विकास खंड कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए चौधरी चरण सिंह चौराहे तक पहुंची। यात्रा में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति के नारे लगाकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना होनी चाहिए। परमेश सैनी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles