शाहपुर के विशाल दंगल में जोंटी पहलवान का जलवा, तीन लाख की कुश्ती जीतकर मोनू दहिया को किया चित, सतेन्द्र बालियान बने अखिल भारतीय कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष।

शाहपुर के विशाल दंगल में जोंटी पहलवान का जलवा, तीन लाख की कुश्ती जीतकर मोनू दहिया को किया चित,
सतेन्द्र बालियान बने अखिल भारतीय कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष।

  • oplus_256

    शाहपुर। कस्बे के अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित पांचवें दो दिवसीय विशाल दंगल के दूसरे दिन खेल प्रेमियों और कुश्ती प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। दंगल का शुभारंभ अखिल भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल ने क्रांति मशाल जलाकर किया। इसके बाद अखाड़े में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए हजारों दर्शक मैदान में मौजूद रहे।

oplus_256
oplus_256
oplus_256

दंगल की सबसे बड़ी और आकर्षण का केंद्र रही तीन लाख रुपये की इनामी कुश्ती एशियन गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान जोंटी और भारत केसरी पहलवान मोनू दहिया के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच शुरू से ही जोरदार मुकाबला देखने को मिला। दर्शक हर दांव-पेंच पर तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करते रहे। आखिरकार जोंटी पहलवान ने शानदार तकनीक और फुर्ती का प्रदर्शन करते हुए मोनू दहिया को चारों खाने चित कर दिया और तीन लाख रुपये की प्रतिष्ठित कुश्ती अपने नाम कर ली। जोंटी की इस जीत पर पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बन गया तथा उपस्थित हजारों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

oplus_256
oplus_256
oplus_256

इसके अलावा ढाई लाख रुपये की दूसरी बड़ी कुश्ती अंतरराष्ट्रीय पहलवान कलवा गुर्जर और मोहित पहलवान लाडपुर के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने पूरे दमखम के साथ मुकाबला लड़ा, लेकिन निर्धारित समय तक कोई स्पष्ट परिणाम नहीं निकल सका, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त गुड्डू शाहपुर और शशांक, अनुज मलकपुर और अभिषेक दिल्ली, निशांत और सक्षम के बीच हुए मुकाबले भी बराबरी पर रहे। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।

oplus_256

दंगल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों के दर्जनों नामचीन पहलवानों ने प्रतिभाग किया। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दंगल में पहुंचे अखिल भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए दंगल के आयोजक एवं कॉलेज अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान को अखिल भारतीय कुश्ती संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया तथा उन्हें मनोनयन पत्र भी सौंपा। इस घोषणा के बाद उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

oplus_256
oplus_288

दंगल के आयोजक सत्येंद्र बालियान ने सभी अतिथियों और हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजनों का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए मैदान में धूप से बचाव, पीने के पानी तथा बैठने की विशेष व्यवस्था की गई थी।

oplus_256

दंगल का संचालन जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम ने किया।

रेफरी मांगेराम पहलवान,,प्रवीण बालियान कोच अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इण्टर कालेज,अनुज पहलवान, रहे।कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों ने लोकगीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। अतिथियों ने अखाड़े में उतरकर पहलवानों का परिचय लिया और कुश्तियों का शुभारंभ कराया।

oplus_256

दंगल में भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, पूर्व प्रमुख अनुज बालियान, बघरा ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व प्रधान खरड़ विजेंद्र मलिक, जिला पंचायत सदस्य सलीम अहमद, मोमीन जोला, विजय हिंदुस्तानी, मंसूरपुर गन्ना समिति के चेयरमैन अरुण बालियान, विश्वेंद्र बालियान प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा और मनोज राणा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के सफल संचालन और भारी भीड़ को देखते हुए यह दंगल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

oplus_2097152

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles