अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इण्टर कालेज में  विद्यालयीय मण्डलीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इण्टर कालेज में  विद्यालयीय मण्डलीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

oplus_256
oplus_256

शाहपुर। अमर नायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शाहपुर स्थित चौधरी चरण सिंह कुश्ती हाल में सोमवार को विद्यालयीय मण्डलीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कुश्ती संघ, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने किया। प्रतियोगिता में सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जनपदों के विद्यालयों से आए सैकड़ों पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया।
उद्घाटन अवसर पर सतेन्द्र बालियान ने कहा कि कुश्ती भारत का पारंपरिक और मिट्टी से जुड़ा खेल है। यह खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और संघर्ष की भावना विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

oplus_256

प्रतियोगिता के 14 वर्षीय आयु वर्ग में 35 किलो में पूरक, 38 किलो में मौ. जैद, 41 किलो में लक्की, 44 किलो में असमीर, 48 किलो में महेश, 52 किलो में शौर्य, 57 किलो में शेखर बालियान, 62 किलो में अरमान, 68 किलो में शौर्य तथा 75 किलो में नैतिक बालियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

oplus_256

17 वर्षीय आयु वर्ग में 45 किलो में अर्णव, 48 किलो में अनुज, 51 किलो में अनमोल, 55 किलो में बोबी, 60 किलो में रूद्र बालियान, 65 किलो में केशव, 71 किलो में हर्ष दांगी, 80 किलो में मोईन, 92 किलो में सक्षम पंवार तथा 110 किलो में आदित्य ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार 19 वर्षीय आयु वर्ग में 57 किलो में पारस, 61 किलो में साहिल, 65 किलो में प्रिंस, 70 किलो में देवांश, 74 किलो में नारायण, 79 किलो में वंशु बालियान, 86 किलो में जयंत, 92 किलो में शिवम बालियान, 97 किलो में पार्त तथा 125 किलो में पृथ्वीराज चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

oplus_0

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक चमन सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार, सुरेश पहलवान, व्यायाम अध्यापक अरुण बालियान, चहन सिंह, विनीत, व्यायाम अध्यापक फूल सिंह, योगेन्द्र मलिक, जिला खेल प्रभारी प्रमोद, गया प्रसाद, अमरपाल, प्रवीण चौधरी, विजुन, रचना, सत्यकाम तोमर, अक्षय, सुनील, योगेन्द्र, अरुण कुमार ,निर्दोष बालियान कोच,एवं प्रदीप कोच सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन कुश्ती कोच प्रवीण कुमार एवं व्यायाम अध्यापक अरुण बालियान के निर्देशन में किया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles