कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस


शाहपुर। क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्था कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन एवं समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।


इस अवसर पर सत्येंद्र पाल ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अनेक वीर शहीदों के बलिदान से प्राप्त हुई है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
ध्वजारोहण के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी कॉलेज परिसर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों तथा विभिन्न लिंक मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों ने देश के अमर शहीदों की वीर गाथाओं का गुणगान कर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की।
प्रभात फेरी को देखकर कस्बेवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण एवं कॉलेज प्रबंधन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles