पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल पांच आरोपी गिरफ्तार, जीवित गौवंश, अवैध असलाह व गोकशी उपकरण बरामद

पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल
पांच आरोपी गिरफ्तार, जीवित गौवंश, अवैध असलाह व गोकशी उपकरण बरामद

शाहपुर। थाना पुलिस और गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में दो आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एक जीवित गौवंश, अवैध हथियार, गोकशी के उपकरण तथा बिना नंबर प्लेट के वाहन बरामद किए हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शाहपुर पुलिस को सोम वार देर रात सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति निरमानी गेट के पास बाबूजी पेट्रोल पंप के सामने कच्चे रास्ते पर नाले के निकट एक गोवंश को लेकर गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध लोगों की घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि अन्य आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।
मुठभेड़ में घायल आरोपियों की पहचान आसिफ निवासी कैथवाली मस्जिद, सफीपुर पट्टी थाना बुढाना तथा सादिक निवासी हरसौली थाना शाहपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार अन्य आरोपियों में फुरकान उर्फ सुक्का निवासी मुगल गार्डन दक्षिणी खालापार, बिलाल निवासी जोहड़ वाली मस्जिद के पास दक्षिणी खालापार तथा सद्दाम निवासी अन्नू मेम्बर वाली गली थाना खालापार शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जीवित गौवंश को सुरक्षित बरामद किया है। इसके अलावा मौके से गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, अवैध असलाह, कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा एक स्कूटी भी बरामद की गई है। बरामद वाहन बिना नंबर प्लेट के बताए गए हैं, जिनके संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
सीओ बुढाना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों का कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है और वे पहले भी इस प्रकार की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles