बहन की गला रेतकर हत्या करने वाला भाई पुलिस मुठभेड़ में घायल, रात में गिरफ्तार

बहन की गला रेतकर हत्या करने वाला भाई पुलिस मुठभेड़ में घायल, रात में गिरफ्तार

oplus_256

शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में रविवार को बहन की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी भाई को शाहपुर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी भाई आमिर शामली रोड स्थित चेयरमैन भट्टे के पास बाग में छिपा हुआ था। पुलिस द्वारा रोकने और पूछताछ करने के प्रयास पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया।

oplus_256

गौरतलब है कि रविवार दोपहर थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी, जहां 21 वर्षीय अदीबा पुत्री शकील उर्फ वीर कुरैशी की उसके भाई द्वारा कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

oplus_256

पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर सामने आया था कि मृतका किसी युवक से फोन पर बातचीत करती थी, जिससे उसका भाई नाराज रहता था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ और आरोपी भाई ने कथित रूप से धारदार हथियार से अपनी बहन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
बताया गया कि मृतका अदीबा अपने नौ भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी और अक्सर गांव पलड़ी स्थित अपने दादा के पास रहती थी। रविवार को वह अपने घर आई हुई थी। इसी दौरान घर में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो खूनी वारदात में बदल गई। मृतका की मां ने पुलिस को बताया था कि उनके पुत्र आमिर ने अदीबा की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

oplus_256

घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी शाहपुर गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए थे।
उधर हत्या के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शामली रोड स्थित चेयरमैन भट्टे के निकट बाग में मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को देखकर टॉर्च की रोशनी डालते हुए पूछताछ का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

oplus_2097152

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी आमिर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध हत्या, पुलिस पर फायरिंग और आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।


दिन में हुई हत्या और देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा बनी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles