सड़क व पुल निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर राजपाल बालियान ने किया निरीक्षण

सड़क व पुल निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर राजपाल बालियान ने किया निरीक्षण


शाहपुर।  सरकारी आश्वासन समिति के सभापति राजपाल सिंह बालियान ने शाहपुर व बुढ़ाना क्षेत्र में अपने स्वागत कार्यक्रम के दौरान सोरम गेट से मंडावली तक हाल ही में कराए गए सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों का संज्ञान लिया।

मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की
शिकायत मिलने पर राजपाल बालियान मौके पर पहुंचे और सोरम-गोयला मार्ग के बीच नाले पर बनाए गए दो पुलों के निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके से निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर उनकी जांच कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके सामने रखीं। राजपाल बालियान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी और क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य सुनिश्चित किए


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles