प्रदेश स्तरीय कुश्ती में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान कॉलेज अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कोच सहित 10 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित, अनुशासन और शिक्षा पर दिया जोर शाहपुर। अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शाहपुर के प्रांगण में सोमवार को प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

प्रदेश स्तरीय कुश्ती में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान
कॉलेज अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कोच सहित 10 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित, अनुशासन और शिक्षा पर दिया जोर

oplus_256

शाहपुर। अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शाहपुर के प्रांगण में सोमवार को प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों एवं कुश्ती कोच का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने अमरनायक स्वामी राहुल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के कुश्ती कोच प्रवीण बालियान सहित पदक विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों, कॉलेज समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, शिक्षकों और हजारों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

oplus_256

जनपद देवरिया में आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अमरनायक स्वामी राहुल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता शेखर बालियान एवं नैतिक बालियान, कांस्य पदक विजेता आयुष, वंशु, साहिल चौधरी, ओजस बालियान, पार्थ बालियान एवं नैतिक बालियान तथा रजत पदक विजेता शिवम बालियान एवं शांतनु शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

oplus_256

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सतेन्द्र बालियान ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का जो भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर पदक लेकर आएगा अथवा छात्र अच्छे अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन करेगा, उसे कॉलेज कमेटी की ओर से सम्मानित करने के साथ-साथ नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही छात्रों को अनुशासन का महत्व समझाते हुए चेतावनी दी कि कॉलेज में अनुशासन तोड़ने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

oplus_256

और आवश्यकता पड़ने पर ऐसे छात्रों को कॉलेज से बाहर का रास्ता भी दिखाया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी प्रदान करें, ताकि विद्यार्थी शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़कर कॉलेज एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

oplus_288

जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने छात्रों और खिलाड़ियों से उपलब्ध सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

oplus_288
oplus_256
oplus_256

तीरंदाजी संघ के जिलाध्यक्ष विपिन बालियान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल के मैदान में मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी ऊंचाइयों को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने पदक विजेता पहलवानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

oplus_256

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सलीम बालियान, किसान नेता नीटू दुलहरा, सतवीर प्रधान, कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. त्रिवेंद्र कुमार तथा व्यायाम शिक्षक अरुण बालियान ने भी छात्रों एवं खिलाड़ियों को संबोधित किया और पदक विजेता पहलवानों की उपलब्धि की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराने की है।

oplus_256

इस अवसर पर कालेज में उलेखनीय योगदान पर कालेज अध्यक्ष सतेंद्र बालियान, प्रधानाचार्य डॉ त्रिवेन्द्र कुमार,व्यायाम शिक्षक अरुण बालियान, कोच प्रवीण बालियान को पगड़ी पहनकर समिति सदस्यो दुवारा सम्मानित किया गया।

oplus_256

कार्यक्रम में प्रबंधक चमन सिंह, नरेश प्रधान, योगेंद्र सिंह, सुनील कुमार, हाजी आमिर काजिम, सुरेश प्रधान, नरेंद्र सिंह, नौशाद कुरैशी, जाट महासभा के नगर महासचिव अनिल चौधरी, अनुज बालियान, जयपाल सिंह, विशू पहलवान, संजीव शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग, कॉलेज समिति के पदाधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles