
सोरम में भाकियू की नई ग्राम कार्यकारिणी गठित, चंद्रवीर सिंह बने अध्यक्ष
सोरम में भाकियू की नई ग्राम कार्यकारिणी गठित, चंद्रवीर सिंह बने अध्यक्ष

शाहपुर। बालियान खाप की वजीरत के गांव सोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के ग्रामीण कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी ग्राम कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद सर्वसम्मति से नई ग्राम कार्यकारिणी का गठन किया गया। चंद्रवीर सिंह को ग्राम अध्यक्ष तथा सुशील फौजी को युवा ग्राम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संजय कुमार को ग्राम सचिव, शहीदू को ग्राम उपाध्यक्ष और हरेंद्र सिंह टीटू को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियान ने बताया कि वर्तमान ग्राम अध्यक्ष विकास बालियान के नेतृत्व वाली कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका था। इसी के चलते पुरानी कार्यकारिणी एवं संगठन से जुड़े ग्रामीण कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता एजाजुद्दीन ने की, जबकि संचालन मास्टर रामपाल सिंह ने किया।
बैठक के दौरान मास्टर रामपाल सिंह ने ग्राम अध्यक्ष पद के लिए चंद्रवीर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों एवं भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से चंद्रवीर सिंह को नया ग्राम अध्यक्ष चुना गया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विजेंदर चेयरमैन, विकास बालियान, अमित सरपंच, बलिंदर सिंह, चौधरी देशपाल सिंह, चौधरी रतन सिंह, डॉक्टर प्रदीप उर्फ भूरा, अशोक कुमार,परवीन कुमार,मांगेराम, विपिन बालियान, सीटू बालियान, अखलाक चौधरी सहित दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे











