भोले संजीव के नेतृत्व में शाहपुर पहुंची द्वितीय विशाल कांवड़, भव्य झांकियों ने मोहा मन

भोले संजीव के नेतृत्व में शाहपुर पहुंची द्वितीय विशाल कांवड़, भव्य झांकियों ने मोहा मन


शाहपुर। धर्मनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के सैलाब से पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इसी क्रम में जनपद बागपत के खेड़की गांव से भोले संजीव के नेतृत्व में द्वितीय विशाल कांवड़ शाहपुर पहुंची। विशाल कांवड़ के शाहपुर पहुंचने पर शिविर संचालकों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया।
प्रथम वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष भी मनीष शर्मा के सौजन्य से द्वितीय विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सौरभ शर्मा, विक्रांत शर्मा, सूरज शर्मा, संजीव शर्मा, गौरव शर्मा, आशीष शर्मा, अंकित सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। भोले संजीव की आकर्षक कांवड़ और सुसज्जित झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं।
कांवड़ का ट्रैक्टर-ट्रॉला शाहपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पहुंचा तो श्रद्धालुओं ने उसे रोककर भव्य स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन संध्या का आयोजन हुआ। ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कांवड़ियों की सेवा में शाहपुर कस्बे के साथ-साथ सोरम, काकड़ा, पलड़ी, रसूलपुर, बहादुरपुर गढ़ी और पलड़ा गांवों में दर्जनों सेवा शिविर दिन-रात जुटे हुए हैं। शिविरों में कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विशाल कांवड़ के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए शिविर आयोजकों ने भोले संजीव एवं उनके साथियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्रवासियों ने कांवड़ियों की श्रद्धा, भक्ति और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, सफाई और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी सुचारु रही। श्रद्धालुओं के उत्साह से पूरा शाहपुर क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर नजर आया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles