शाहपुर विकासखंड में 17 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

शाहपुर विकासखंड में 17 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

Oplus_16908288

Oplus_16908288
Oplus_16908288

शाहपुर। विकासखंड कार्यालय शाहपुर में सोमवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बालविकास परियोजना अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि विकास क्षेत्र शाहपुर के गांव आदमपुर ,बसी कला, गोयल , काकड़ा, कसेरवा, मोरकुका, पूरा, पुर बालियान, सावटू, उमरपुर आदि सहित विभिन्न गांवों में लंबे समय से आंगनबाड़ी सहायिका के कई पद रिक्त चल रहे थे, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इन रिक्त पदों को भरने के लिए फरवरी 2026 से चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त आवेदनों की जांच तथा मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। चयनित 17 अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपे गए।
ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के पोषण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायिकाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने सभी नवनियुक्त सहायिकाओं से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण समाज के विकास की आधारशिला हैं। सरकार द्वारा संचालित पोषण, स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहायिकाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को अपने कार्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए ताकि क्षेत्र के बच्चों एवं महिलाओं को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद सभी अभ्यर्थियों ने विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने चयनित सहायिकाओं को उनके दायित्वों एवं कार्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की।
इस अवसर पर सुपरवाइजर गीता देवी, साक्षी देवी, रमन कुमार, नीरज त्यागी, सहित विभागीय कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles