शाहपुर में 20 व 21 मई को होगा पांचवां विशाल दंगल, देशभर के नामी पहलवान दिखाएंगे दमखम, दंगल हमारी परंपरा और ग्रामीण संस्कृति की पहचान -सतेंद्र बालियान

शाहपुर में 20 व 21 मई को होगा पांचवां विशाल दंगल, देशभर के नामी पहलवान दिखाएंगे दमखम,

दंगल हमारी परंपरा और ग्रामीण संस्कृति की पहचान -सतेंद्र बालियान

oplus_256

शाहपुर। क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए रोमांच और उत्साह से भरपूर आयोजन होने जा रहा है। अमर नायक स्वर्गीय स्वामी राहुल सिंह एवं स्वर्गीय जितेंद्र प्रधान की स्मृति में पांचवें विशाल दंगल का आयोजन 20 व 21 मई 2026 को अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर के मैदान में किया जाएगा। दो दिवसीय इस भव्य दंगल में देशभर के प्रसिद्ध पहलवान अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे।

oplus_256

दंगल में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के चर्चित पहलवान भाग लेंगे। जोंटी भाटी और मोनू दहिया जैसे नामी पहलवानों की मौजूदगी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा देश-प्रदेश के कई प्रमुख पहलवान भी अखाड़े में अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
कॉलेज अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान के सानिध्य में आयोजित इस दंगल में लाखों रुपये की इनामी कुश्तियां रखी गई हैं। प्रथम पुरस्कार 3 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2 लाख 51 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति द्वारा दंगल की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं और अखाड़े को विशेष रूप से तैयार कराया जा रहा है।
कॉलेज अध्यक्ष

oplus_256
oplus_288

एवं जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान ने कहा कि “दंगल हमारी परंपरा और ग्रामीण संस्कृति की पहचान है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देना है। क्षेत्र के लोगों को दो दिनों तक शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।”
दंगल को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा खेल प्रेमियों में अभी से उत्सुकता दिखाई दे रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles