ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोयला और दुल्हेरा के खिलाड़ियों का दबदबा उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी में गोयला, वॉलीबॉल और खो-खो में दुल्हेरा ने मारी बाजी, विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम शाहपुर, मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोयला और दुल्हेरा के खिलाड़ियों का दबदबा

उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी में गोयला, वॉलीबॉल और खो-खो में दुल्हेरा ने मारी बाजी, विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

oplus_2097152
  • शाहपुर, मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती ने किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया।
  • oplus_0

बालक वर्ग में दुल्हेरा के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

उच्च प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोरम के आरिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में दुल्हेरा के शिवम, 400 मीटर दौड़ में प्रिंस तथा 600 मीटर दौड़ में आकाश ने बाजी मारी। लंबी कूद में दुल्हेरा के प्रिंस और ऊंची कूद में सोरम के मोहम्मद नवाज प्रथम स्थान पर रहे।

टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल में दुल्हेरा ने प्रथम और गोयला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में गोयला की टीम विजेता रही, जबकि सोरम की टीम उपविजेता बनी। खो-खो प्रतियोगिता में दुल्हेरा ने प्रथम तथा गोयला ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग में शाहपुर की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शाहपुर की परी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में भौराकलां की रूपा, 400 मीटर दौड़ में रिया तथा 600 मीटर दौड़ में शाहपुर की आसमा प्रथम रहीं। लंबी कूद और ऊंची कूद, दोनों स्पर्धाओं में शाहपुर की आसमा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

टीम स्पर्धाओं में कबड्डी में काकड़ा की टीम ने प्रथम और बसधाड़ा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, खो-खो प्रतियोगिता में काकड़ा की टीम विजेता और शाहपुर की टीम उपविजेता रही।

प्राथमिक स्तर पर भी बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ में दुल्हेरा के कार्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में पुरबालियान के साहिब प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बसधाड़ा की अमरीन, 100 मीटर दौड़ में बसधाड़ा की आमना तथा 200 मीटर दौड़ में पुरबालियान की जिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में दौड़, कूद सहित अन्य खेल स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों का सहयोग

प्रतियोगिता को सफल बनाने में सौरव गुप्ता, जीनत चौधरी, फातिमा, संदीप कुमार, प्रवीण कुमार, देवेंद्र कुमार, इम्तियाज अली, सुभाष चंद्र, राहुल पुंडीर, संजीव कुमार, तरुण भूषण और रवि कुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles