पंचायत से संसद तक नारी की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प, चरथावल में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित

पंचायत से संसद तक नारी की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प, चरथावल में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित


मुजफ्फरनगर। “पंचायत से संसद तक निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी” के संकल्प के साथ चरथावल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड परिसर में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती सपना कश्यप, सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के संयोजन एवं अध्यक्षता में किया गया, जिसमें महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गुड्डी त्यागी, डॉ. विपिन त्यागी, भूमि विकास बैंक चरथावल की सभापति श्रीमती अंजू, कोऑपरेटिव सोसाइटी दुधली की सभापति श्रीमती राजरानी एवं जिला संयोजक श्रीमती नीरज गौतम शामिल रहीं। सभी अतिथियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और प्रचार-प्रसार के लिए उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया तथा मोबाइल नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल कर समर्थन देने के लिए प्रेरित किया गया। संचालन डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कानून लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें नीति निर्माण में सशक्त भूमिका निभाने का अवसर देता है।


सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ईसीसीई किट और स्टेडियोमीटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई, जिससे कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों की झलक भी देखने को मिली।
अक्षय तृतीया के मद्देनजर बाल विवाह की रोकथाम के लिए बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई और समाज को इस कुरीति से मुक्त करने का आह्वान किया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी सम्मेलन में दी गई, जिससे महिलाएं सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।


थाना चरथावल से उप निरीक्षक सुश्री डोली यादव ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में एडीओ सोमदत्त, एडीओ कमल, संगीता कौशिक (बाल विकास परियोजना अधिकारी), नीना त्यागी (संरक्षण अधिकारी), हेमलता (विधि सह परिवीक्षा अधिकारी), पूजा नरूला (प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर) सहित समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र की अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
सम्मेलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब नारी केवल घर तक सीमित नहीं, बल्कि पंचायत से संसद तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles