काकड़ा में नए रेसिपी आधारित पोषाहार वितरण का शुभारंभ, बच्चों के बेहतर पोषण पर दिया गया जोर

काकड़ा में नए रेसिपी आधारित पोषाहार वितरण का शुभारंभ, बच्चों के बेहतर पोषण पर दिया गया जोर


शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा में शनिवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए नए रेसिपी आधारित पोषाहार वितरण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं ग्रामीणों को नए पोषाहार की विशेषताओं और उसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण स्तर को ध्यान में रखते हुए इस माह से नए रेसिपी आधारित पोषाहार का वितरण शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पोषाहार को बच्चों की आयु और उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें सभी आवश्यक बृहत एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों को शामिल किया गया है, जिससे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को मजबूती मिलेगी।


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को नए पोषाहार के नियमित उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कुपोषण को समाप्त करने के लिए संतुलित एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण बेहद आवश्यक है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा यह पोषाहार बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर मिशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई, रंग-रोगन, बच्चों के लिए उपलब्ध शिक्षण सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाले बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित दैनिक गतिविधि कैलेंडर के अनुसार प्री-स्कूल गतिविधियां कराई जाएं, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।


बाल विकास परियोजना अधिकारी शाहपुर राहुल कुमार ने नए पोषाहार के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह पोषाहार वैज्ञानिक मानकों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें बच्चों की आयु के अनुसार आवश्यक प्रोटीन, विटामिन, आयरन, कैल्शियम एवं अन्य पोषक तत्वों का समावेश किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण पोषण पहुंचाना है, जिससे कुपोषण की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य सेविका श्रीमती गीता एवं कु. साक्षी के अलावा काकड़ा ग्राम पंचायत की आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता देवी, सीमा देवी, अनीता, बबीता, कुसुम, अलका, सुमन तथा सहायिकाएं बबीता, कामेश और कमला सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों के बेहतर भविष्य और स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles