
कब्रिस्तान में 300 पौधों का वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- कब्रिस्तान में 300 पौधों का वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शाहपुर। नगर के अंसारियान वाले कब्रिस्तान में रविवार को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहतमीम साजिद अंसारी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 300 पौधे रोपे। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर साजिद अंसारी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इनके बिना स्वस्थ पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में हाजी अब्दुल मजीद, विद्युत विभाग से अब्दुल मलिक अंसारी, उमरदीन अब्बासी, सादिक अंसारी, खलील अंसारी, अमजद अंसारी, फिरोज अंसारी, सोनी अंसारी, आसीम बिट्टू अंसारी, अकलीम अंसारी, समद अंसारी व साहिब अंसारी (पूर्व अध्यक्ष, छात्र सभा विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।











