प्रदेश स्तरीय कुश्ती में स्वर्ण जीतने वाले छात्र शिवम बालियान का भव्य सम्मान

प्रदेश स्तरीय कुश्ती में स्वर्ण जीतने वाले छात्र शिवम बालियान का भव्य सम्मान

oplus_256

शाहपुर। अमरनायक राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र बालियान ने कॉलेज के छात्र शिवम बालियान द्वारा प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर उसे सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
गांव कुटबी निवासी कक्षा नौ के छात्र शिवम बालियान ने वाराणसी के जमालपुर-बाबतपुर में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित अंडर-15 प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के पहलवान को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। रविवार को कॉलेज अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान विजेता पहलवान के घर पहुंचे और उसे मेडल पहनाकर तथा नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सत्येंद्र बालियान ने कहा कि शिवम की यह उपलब्धि कॉलेज और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग से बचते हुए पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए और खेलों से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहिए। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधन शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी निरंतर बढ़ावा दे रहा है, ताकि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि कॉलेज का जो छात्र-छात्रा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद या प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करेगा तथा एकेडमी का खिलाड़ी प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतेगा, उसे विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
कुश्ती कोच प्रवीण बालियान ने बताया कि शिवम बालियान 27 फरवरी से तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक चमन सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, महिपाल सिंह, ओंकार सिंह, मास्टर रामपाल सिंह, मास्टर करण सिंह, मास्टर बालधार सिंह, प्रवेंद्र कुमार, किरण पाल शर्मा व मास्टर सुनील कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles