तीन दिन में साइबर फ्रॉड की रकम वापस, शाहपुर साइबर सैल की बड़ी कामयाबी

तीन दिन में साइबर फ्रॉड की रकम वापस, शाहपुर साइबर सैल की बड़ी कामयाबी


शाहपुर। थाना शाहपुर के प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में गठित साइबर सैल टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के एक मामले में महज तीन दिन के भीतर पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08.02.2026 को थाना शाहपुर पर ऑनलाइन पोर्टल (MHA – 23106250092352) के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता सलेक चंद निवासी शाहपुर, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बैंक खाते से 71,730 रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए हैं। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना शाहपुर की साइबर सैल टीम ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक और अन्य माध्यमों से समन्वय स्थापित कर धनराशि को ट्रैक किया और आवश्यक कार्रवाई की। साइबर सैल की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के चलते दिनांक 11.02.2026 को मात्र तीन दिवस के भीतर ही पीड़ित सलेक चंद के खाते में 71,730 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।
अपनी मेहनत और सतर्कता से साइबर सैल टीम ने यह साबित कर दिया कि समय पर शिकायत दर्ज कराने और पुलिस की सक्रियता से साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।
इस सफलता पर स्थानीय लोगों ने साइबर सैल टीम की प्रशंसा करते हुए इसे पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles