
मिशन शक्ति अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने चार शोहदों को किया गिरफ्तार
मिशन शक्ति अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने चार शोहदों को किया गिरफ्तार
शाहपुर। महिलाओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को हरसौली स्थित बाबूजी पेट्रोल पंप के पास से चार युवकों को गिरफ्तार किया, जो स्कूल की छात्राओं और महिलाओं पर फब्तियां कसकर सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी महिलाओं को देखकर हंसते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप कुमार ,नीरज , निखिल तीनों निवासी ग्राम गंगदासपुर, थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर — और पंकज निवासी शिवदासपुर थाना रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक यशपाल सिंरोही, हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार, कांस्टेबल शिवम, प्रशांत सिरोही, महिला कांस्टेबल पुष्पा कुमारी और सुनीता शामिल रही।
थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।











