पत्रकार समाज का दर्पण — नामदेव समाज ने किया पत्रकारों का सम्मान

पत्रकार समाज का दर्पण — नामदेव समाज ने किया पत्रकारों का सम्मान
शाहपुर। मेन रोड स्थित सावं



त नामदेव के प्रतिष्ठान पर नामदेव समाज की ओर से पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों का पटका पहनाकर तथा उपहार भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नामदेव समाज के अध्यक्ष सोनू नामदेव ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है, जो अपनी लेखनी से जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज के उत्थान में इसकी भूमिका सर्वोपरि है।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी ने कहा कि पत्रकार आधुनिक संचार युग में जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उनकी निष्पक्ष रिपोर्टिंग से समाज में जागरूकता बढ़ती है। ग्राम प्रधान पलड़ी मोनू सैनी ने कहा कि पत्रकार अपनी निष्ठा और ईमानदारी से समाज में सच्चाई का प्रसार करते हैं, जो सराहनीय है।
इस अवसर पर नामदेव समाज के सतपाल नामदेव, रोहताश नामदेव, अरविंद नामदेव, राजेश नामदेव, विनय नामदेव, विकास नामदेव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिल सैनी ने किया। समारोह के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में पत्रकारों का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।











