एमएलसी चुनाव में मतदान केंद्र पहुंचे पूर्व विधायक उमेश मलिक, मतदाताओं का बढ़ाया उत्साह, समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र पाल जिला मंत्री परमेश सैनी और डॉ. मुनीश त्यागी ने भी किया मतदान के लिए प्रेरित, विजय गोयल ने परिजनों संग डाला वोट
एमएलसी चुनाव में मतदान केंद्र पहुंचे पूर्व विधायक उमेश मलिक, मतदाताओं का बढ़ाया उत्साह,
समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र पाल
जिला मंत्री परमेश सैनी और डॉ. मुनीश त्यागी ने भी किया मतदान के लिए प्रेरित, विजय गोयल ने परिजनों संग डाला वोट

शाहपुर, मुजफ्फरनगर। शाहपुर विकासखंड कार्यालय पर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के दौरान शुक्रवार को मतदान केंद्र पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सक्रियता देखने को मिली। बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिला मंत्री परमेश सैनी और डॉ. मुनीश त्यागी,प्रमुख अरविंद त्यागी,समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मतदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है और प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
वहीं, पश्चिम प्रांत बुलेटिन के संपादक विजय गोयल ने अपने परिजनों के साथ मतदान कर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा समाजसेवी नवीन राणा ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

डीएवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य करण सिंह ने भी साथियो संग मतदान किया । शाहपुर मतदान केंद्र पर दोपहर 1 बजे तक 46 प्रतिशत हुआ।

विकासखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिए मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मतदान को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच उत्साह दिखाई दिया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन द्वारा मतदान व्यवस्था बनाए रखने पर भी ध्यान दिया गया।











