शाहपुर के गौरव हॉस्पिटल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान व नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित ​135 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने उठाई नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की लाभ; डॉ. गौरव सैनी ने जताया क्षेत्रवासियों का आभार

शाहपुर के गौरव हॉस्पिटल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान व नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित


​135 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने उठाई नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की लाभ; डॉ. गौरव सैनी ने जताया क्षेत्रवासियों का आभार

शाहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मिशन वंदे मातरम दा ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को कस्बे के गौरव हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान एवं निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री रूपेंद्र सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी एवं गौरव हॉस्पिटल के एमडी डॉ. तेजपाल सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में रक्तदान के साथ विभिन्न प्रकार की महंगी चिकित्सकीय जांच निशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिसका क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है।


गौरव हॉस्पिटल के एमडी डॉ. तेजपाल सैनी ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल व्यवसाय नहीं बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। अस्पताल की ओर से हमेशा प्रयास रहता है कि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उचित एवं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों और शिविर में सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया।

oplus_0


डॉ. गौरव सैनी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई मानवीय सेवा नहीं है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं होता और किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गौरव हॉस्पिटल में समय-समय पर रक्तदान एवं निशुल्क जांच शिविर आयोजित करने का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों, जांच कराने आए लोगों तथा आयोजन में सहयोग करने वाली टीम का आभार व्यक्त किया।


बताते चलें कि कस्बा शाहपुर स्थित गौरव हॉस्पिटल लंबे समय से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। अस्पताल के संस्थापक डॉ. तेजपाल सैनी दशकों से क्षेत्र की जनता को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अब उनके बड़े पुत्र डॉ. गौरव सैनी भी चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर एवं सस्ता उपचार उपलब्ध कराकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। डॉ. गौरव सैनी द्वारा प्रतिवर्ष अपने हॉस्पिटल में रक्तदान एवं निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाता है।


मिशन वंदे मातरम दा ट्रस्ट के संस्थापक एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख रक्तदाता दीपक पांघाल ने बताया कि गुरुवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 135 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं एवं अन्य लोगों ने आगे बढ़कर रक्तदान किया।


शिविर में भाजपा जिला मंत्री परमेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. मुनीष त्यागी, मंडल महामंत्री मौज पाल उर्फ नीटू सैनी, मनोज सिंघल, नवीन राना, नंदकिशोर सैनी, डॉ. पुष्पेंद्र बालियान, योगेश मलिक, प्रमुख समाजसेवी अरविंद पाल, कपिल सैनी,प्रधान मोनू सैनी,प्रधान कुलदीप त्यागी, काकड़ा प्रधान नीरज बालियान, जोनी बालियान, जोनी सैनी सहित ब्लड बैंक की टीम एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles