शाहपुर में एमएलसी चुनाव के लिए तीन बूथों पर होगा मतदान, 455 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक विकासखंड कार्यालय में होगी वोटिंग, स्नातक और शिक्षक वर्ग के मतदाता डालेंगे वोट

शाहपुर में एमएलसी चुनाव के लिए तीन बूथों पर होगा मतदान, 455 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक विकासखंड कार्यालय में होगी वोटिंग, स्नातक और शिक्षक वर्ग के मतदाता डालेंगे वोट

oplus_0

शाहपुर, मुजफ्फरनगर। एमएलसी चुनाव के अंतर्गत शिक्षक एवं स्नातक  के चुनाव के लिए शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय शाहपुर में तीन बूथों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान की तैयारियों को लेकर बूथों पर पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई है। तीनों बूथों पर कुल 455 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बूथ संख्या 111 पर स्नातक वर्ग के 172 मतदाता वोट डालेंगे। यहां पीठासीन अधिकारी प्रवीण कुमार की मौजूदगी में मतदान संपन्न कराया जाएगा। वहीं, बूथ संख्या 110 पर स्नातक के 191 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बूथ पर पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार की तैनाती की गई है।

oplus_2097152

इसके अलावा बूथ संख्या 24 पर शिक्षक  के 92 मतदाता मतदान करेंगे। यहां पीठासीन अधिकारी रतनलाल की देखरेख में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।

विकासखंड कार्यालय शाहपुर में तीनों बूथों पर मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान के दौरान निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुसार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles