शाहपुर में श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ रामायण का नायक और खलनायक दोनों देते हैं जीवन की सीख : श्यामपाल भाई जी शाहपुर। नगर के मेन बाजार स्थित श्री रामलीला मैदान में सोमवार की रात्रि श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में एक

शाहपुर में श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ

रामायण का नायक और खलनायक दोनों देते हैं जीवन की सीख : श्यामपाल भाई जी

oplus_2097152

oplus_2097152

शाहपुर। नगर के मेन बाजार स्थित श्री रामलीला मैदान में सोमवार की रात्रि श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में एक पखवाड़े तक चलने वाले श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमुख समाजसेवी सुधीर अग्रवाल व अशोक अग्रवाल ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। पंडित विजय पाल शर्मा ने पूजन कार्य संपन्न कराया।
इस अवसर पर श्री गणेश पूजन, महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों को रामलीला कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक श्यामपाल संगल भाई जी ने कहा कि रामायण विश्व का अनूठा ग्रंथ है, जिसका नायक भी शिक्षा देता है और खलनायक भी। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से रामायण की अमृत कथा निरंतर कही और सुनी जा रही है, लेकिन न इसे सुनाने वाले थके हैं और न सुनने वाले। रामायण हमें सिखाती है कि भाई कैसा होना चाहिए, मित्र कैसा हो और शत्रु के साथ किस प्रकार व्यवहार किया जाना चाहिए।
उन्होंने सीता हरण, लक्ष्मण की मर्यादा तथा लक्ष्मण मूर्छा जैसे प्रसंगों का उदाहरण देते हुए रामायण के जीवनोपयोगी संदेशों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का साथ नहीं छोड़ा। यही कारण है कि उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह एवं पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि शाहपुर की रामलीला का जनपद में अपना ऐतिहासिक स्थान है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है।
उद्घाटन की पहली रात्रि मथुरा-वृंदावन से संदीप तिवारी के नेतृत्व में आई प्रसिद्ध कलाकार मंडली ने ‘नारद मोह’ लीला का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला देखने पहुंचे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. गौरव सैनी, उमेश मित्तल, अरविंद पाल, चौधरी चंद्रवीर सिंह, विनोद कुमार, उमेश गोयल, कपिल चौधरी, नरेंद्र गर्ग, प्रमोद गर्ग, डॉ. चरण सिंह सैनी, महंत राजेश गिरी, अजीत वाल्मीकि, अतुल सिंघल बंटी, विनीत मित्तल, जितेंद्र सिंह सोरम, प्रधानाचार्य परविंदर बालियान, विनोद दीक्षित, मनोज शर्मा, प्रवीण गोयल, अरविंद गोयल, पवन गोयल, राहुल गोयल, रूबी सैनी, , मनीष सिंघल, मनोज गुप्ता, विश्वदीप गोयल, ललित जैन, डॉ. अनुज अग्रवाल, डॉ. सत्येंद्र पाल, देवेंद्र कुड़िया, हरिमोहन सिंघल, विशाल गर्ग, मनोज अरोरा, राजेश सिंघल, डॉ. कविता सैनी, रजत बंसल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रामलीला कमेटी के संरक्षक राजेश सिंघल, अध्यक्ष सुनील मित्तल, प्रबंधक बालेश सिंघल, स्टेज मंत्री मणिकांत मित्तल, उपाध्यक्ष अरुण मित्तल सहित भंवर पाल कश्यप, आदि मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles