रघुवंशी आर्चरी एकेडमी में शान से फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन, स्वतंत्रता दिवस वीर शहीदों को याद करने का पर्व -डॉ गौरव सैनी।

रघुवंशी आर्चरी एकेडमी में शान से फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन,

स्वतंत्रता दिवस वीर शहीदों को याद करने का पर्व -डॉ गौरव सैनी।

oplus_2097152

शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम स्थित रघुवंशी आर्चरी एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्बे के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर गौरव सैनी एवं ग्राम प्रधान करणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद एकेडमी के खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर डॉक्टर गौरव सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले वीर शहीदों को याद करने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने रघुवंशी आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
तीरंदाजी संघ के जिला अध्यक्ष विपिन बालियान ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के संघर्ष को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी ताकत है और खेलों के माध्यम से युवा अनुशासन, आत्मविश्वास तथा नेतृत्व की भावना विकसित कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से देश का नाम रोशन करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए। इस दौरान मास्टर रामपाल सिंह, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सूबेदार परणपाल फौजी, संदीप बालियान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles