राजकीय महाविद्यालय में निकली तिरंगा रैली, शहीदों के योगदान पर दिया व्याख्यान

राजकीय महाविद्यालय में निकली तिरंगा रैली, शहीदों के योगदान पर दिया व्याख्यान


शाहपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय में तिरंगा रैली एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्यों की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा रैली से हुई। महाविद्यालय के छात्रों और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर महाविद्यालय परिसर तथा आसपास की मुख्य सड़क पर रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, 15 अगस्त अमर रहे, महात्मा गांधी की जय, भगत सिंह अमर रहें, सुभाष चंद्र बोस अमर रहें सहित देश के वीर शहीदों के नाम के नारे लगाए। तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे विद्यार्थियों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
तिरंगा रैली के उपरांत महाविद्यालय परिसर में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्याख्यान देते हुए प्रो. आदित्य कुमार ने देश की आजादी में शहीदों के योगदान विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही देश आजाद हुआ। उनके योगदान को सदैव याद रखना और आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष से परिचित कराना सभी की जिम्मेदारी है।


प्रो. डॉ. संतरेश रानी ने तिरंगा रैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तिरंगा रैली देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का पर्याय है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक है।
प्रो. आशु प्रजापति ने राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण तथा उसके विकास की प्रक्रिया पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को तिरंगे के इतिहास और उसके महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार ने विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।


कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अरविंद कुमार ने किया। इस अवसर पर अनुज कुमार, नितिन कुमार, राहुल कुमार सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles