सोरम में मंडल स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित, 14 खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

सोरम में मंडल स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित, 14 खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

oplus_2097152

शाहपुर। गांव सोरम स्थित रघुवंशी आर्चरी एकेडमी में बुधवार को मंडल स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हेरिटेज पब्लिक स्कूल बसेड़ा के संचालक नीरज बालियान ने किया।

oplus_2097152

इस अवसर पर नीरज बालियान ने कहा कि तीरंदाजी केवल एक खेल नहीं, बल्कि एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और उनमें आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए अपने लक्ष्य पर पूरी एकाग्रता बनाए रखने का आह्वान किया।

oplus_0

जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विपिन बालियान ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडल स्तर पर चयनित 14 खिलाड़ी आगामी 17 से 20 अगस्त तक सोनभद्र में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रदेश स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

oplus_0

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक सत्येंद्र पाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी जैसे खेलों को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों, खेल संघों और प्रशिक्षकों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

oplus_2097152

इसी अवसर पर तीरंदाजी संघ के जिला अध्यक्ष विपिन बालियान एवं वार्ड 24 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी उम्मीदवार संदीप बालियान ने विशाल कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने पर थाना प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह एवं कस्बा चौकी प्रभारी राहुल कुमार को पटका पहनाकर एवं स्मृति स्वरूप भेंट देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने पुलिस अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

इस अवसर पर सभी अतिथियों को पटका पहनाकर तथा धार्मिक ग्रंथ ‘सत्यार्थ प्रकाश’ भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विपिन बालियान ने प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, विद्यालय संचालकों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि संघ का प्रयास रहेगा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को लगातार बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए।
कार्यक्रम का संचालन मास्टर रामपाल सिंह ने किया। इस दौरान सूबेदार सुरेन्द्र सिंह, राकेश सरोहा, देवेंद्र बालियान, सुघोष आर्य, संदीप मलिक, कर्ण सिंह, अरुण बालियान, राजीव कुमार, अरविंद कुमार, गया प्रसाद, सत्यकाम, पवन कुमार, मदनपाल ,परवीन बालियान कोच,सुनिल कुमार,योगेन्द्र सिंह,सहित विभिन्न विद्यालयों के संचालक, शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।

इस  अवसर पर रघुवंशी आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ी हर्ष कुमार, सिमरन चौधरी व अमरेश का पुलिस विभाग व सीआरपीएफ में चयन होने पर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने शाल ओढ़कर सम्मानित करते हुए  उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles