बुढाना में बाल विकास परियोजना कार्यालय का शुभारंभ, पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बुढाना में बाल विकास परियोजना कार्यालय का शुभारंभ, पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बुढाना । ब्लॉक में नव निर्मित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसमें अधिकारियों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर 8वें पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत एक कार्यशाला एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।


कार्यक्रम जिला अधिकारी  उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी  कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शुभारंभ समारोह में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुमन तोमर, डॉ. राजीव कुमार, सुपरवाइजर सुश्री ईशा त्यागी, सुश्री शिवानी, सुश्री दीपा सैनी तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर  अमित सैनी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान डॉ. राजीव कुमार ने बाल विकास परियोजना अधिकारी

सुमन तोमर को सम्मानित किया तथा समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक चल रहे 8वें पोषण पखवाड़ा की थीम “जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास” पर विशेष चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि जन्म से लेकर 6 वर्ष तक की आयु में बच्चों के मस्तिष्क का तेजी से विकास होता है, इसलिए इस दौरान संतुलित पोषण, सही देखभाल और सकारात्मक वातावरण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु पोषण, स्तनपान के महत्व, और 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षा पर भी जोर दिया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने और घर का बना पौष्टिक भोजन देने के लिए प्रेरित किया गया। सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने और आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने पर भी विशेष बल दिया गया।
जन-जागरूकता कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की सक्रिय भागीदारी रही। ममता, विनीता, उमा, पुष्पा, संगीता, सुनीता, रेखा, प्रीति, गीता, निशु, सुधा और प्रियंका सहित अनेक कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। सभी ने पोषण और बाल विकास से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
समापन में अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करते हैं। नया कार्यालय क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने में अहम साबित होगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles