
वैश्य समाज की बेटी नैना मित्तल को पार्षद अंकुश जैन मिंकू ने किया सम्मानित
वैश्य समाज की बेटी नैना मित्तल को पार्षद अंकुश जैन मिंकू ने किया सम्मानित

लोनी। वैश्य समाज की प्रतिभाशाली बेटी और लालबाग निवासी अंबा प्रसाद मित्तल की सुपुत्री नैना मित्तल को सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। लोनी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 41 के पार्षद अंकुश जैन मिंकू ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि समाज को ऐसी युवतियों से प्रेरणा लेनी चाहिए जो भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।
नैना मित्तल ने युवाओं और विद्यार्थियों को सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने स्कूलों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में वैलेंटाइन डे को “मातृ-पितृ पूजन दिवस” के रूप में मनाने की पहल की। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपने माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भारतीय पारिवारिक मूल्यों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
नैना मित्तल ने बताया कि आज के समय में पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखना बहुत आवश्यक है। मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने से बच्चों में अपने माता-पिता के प्रति प्रेम, आदर और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
इस अवसर पर पार्षद अंकुश जैन मिंकू ने कहा कि समाज में ऐसे सकारात्मक अभियानों की आवश्यकता है, जो नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने नैना मित्तल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत











