सोरम के पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी की भाभी की तेहरवीं में उमड़ा जनसैलाब, गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सोरम के पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी की भाभी की तेहरवीं में उमड़ा जनसैलाब, गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम के पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी की भाभी रेखा देवी पत्नी गजेंद्र सिंह के निधन के बाद रविवार को आयोजित तेहरवीं संस्कार में शोक की गहरी लहर देखने को मिली। 7 अप्रैल को बीमारी के चलते उनके निधन के पश्चात से ही उनके आवास ‘धर्म कुटीर’ पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहा और परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।

रविवार को आयोजित रस्म तेहरवीं में बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बालियान खाप के चौधरी एवं भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत, क्षेत्रीय सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के छोटे भाई विवेक बालियान, बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान के पुत्र अनिल बालियान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक तथा सपा उपाध्यक्ष ओमपाल चेयरमैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने रेखा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने रेखा देवी के सरल, मिलनसार और हँसमुख स्वभाव को याद करते हुए कहा कि वे एक आदर्श महिला थीं, जिन्होंने संयुक्त परिवार को सहेजकर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज में एक सकारात्मक छवि बनाई, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।


इस मौके पर सभासद वकिला बेगम, सिराज ठेकेदार, समाजसेवी अरविंद पाल, उमेश मित्तल, रविंद्र राठी, अरुण सिंघल, पश्चिमी प्रांत बुलेटिन के संपादक विजय गोयल, अमर उजाला से वरिष्ठ पत्रकार संदीप जैन ,पत्रकार फुलमिया , RK LIVE TODAY news के निदेशक रविन्द्र कुमार, मोनू सैनी प्रधान पलड़ी, डॉ. मोहित गोयल, पवन सिंह एडवोकेट, शिवचरण प्रधान एवं प्रधान करनवीर सिंह,संजय कुमार,विपिन बालियान, सुनील मास्टर जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


- oplus_2097152











