
सोरम में चोहलो देवी की रस्म तेहरवीं में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सोरम में चोहलो देवी की रस्म तेहरवीं में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि





शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम में सोमवार को भाकियू नेता एवं जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह की माता स्वर्गीय श्रीमती चोहलो देवी की रस्म तेहरवीं श्रद्धा एवं भावनात्मक माहौल के बीच सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों, किसान नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने पहुंचकर हवन में आहुति दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ज्ञात रहे कि श्रीमती चोहलो देवी का गत दिनों 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह अपने पीछे चार पुत्र, चार पुत्रियां एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। सोमवार को आयोजित रस्म तेहरवीं में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने परिवार के प्रति सामाजिक जुड़ाव और सम्मान को दर्शाया।
कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रीमती चोहलो देवी सादगी, संस्कार और समर्पण की मिसाल थी
सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने अपने संबोधन में कहा कि चोहलो देवी ने अपने परिवार को संस्कारों और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर रखा। उनका जीवन सेवा, त्याग और परिवार के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा।
क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता-पिता परिवार की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। चोहलो देवी ने अपने जीवन में सादगी और मेहनत के बल पर परिवार को मजबूत आधार दिया।
पूर्व विधायक उमेश मलिक ने भी पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय सांसद के पुत्र निशांत मलिक, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र मलिक, व्यायाम शिक्षक अक्षय कुमार, जितेंद्र प्रमुख गोयला, प्रधान करणवीर सिंह, प्रधान शिवचरण सिंह, ओलंपिक संघ के सह सचिव मा. रामपाल सिंह, डॉ. लोकेंद्र बालियान, तीरंदाजी संघ के जिला अध्यक्ष विपिन बालियान, सत्यवीर सेक्रेटरी ,सोनू काबा, विकास बालियान, अखलाक चोधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन सम्पन्न कराया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने आहुति देकर दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।











