रालोद सर्वधर्म और सर्वसमाज की पार्टी,  : तरसपाल मलिक बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों का काम कराया——-राजपाल बालियान जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराना रालोद नेताओं की जिम्मेदारी, सम्मेलन में एनडीए के साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर

रालोद सर्वधर्म और सर्वसमाज की पार्टी,  : तरसपाल मलिक

बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों का काम कराया——-राजपाल बालियान

जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराना रालोद नेताओं की जिम्मेदारी, सम्मेलन में एनडीए के साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर

oplus_256

शाहपुर।कस्बे के बुढ़ाना मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सर्वधर्म और सर्वसमाज की पार्टी है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उनका समाधान कराने का प्रयास करें। सम्मेलन में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

oplus_256

क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान मसीहा, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से जुड़ी पार्टी है। रालोद सभी धर्मों और समाज के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य करा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में बड़ी संख्या में चीनी मिलें स्थापित कराने का कार्य किया था। इसके साथ ही उन्होंने समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा कायम रखने के लिए भी प्रयास किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के मिशन में जुटने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रालोद एनडीए का हिस्सा है, इसलिए पार्टी के नेता जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

oplus_2097184

रालोद विधानमंडल दल के नेता एवं क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के गांवों और कस्बों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि रालोद के एनडीए का हिस्सा बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की थी। इस बार भी रालोद विधायकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग रखी है। मुख्यमंत्री ने गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी का आश्वासन दिया है।

oplus_2097152

रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सभी समाजों के लोगों को साथ लेकर चल रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग रालोद को राज्यसभा की सीट देने की बात करते हैं, जबकि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में वे केवल दो सीटें ही हासिल कर पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें एक सीट परिवार और दूसरी रिलायंस से जुड़े कारोबारी को दी गई। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के किसी व्यक्ति को राज्यसभा नहीं भेजा गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार चीनी मिलों के 15 किलोमीटर के दायरे में कोल्हू नहीं लगाने संबंधी कानून लाने की तैयारी कर रही थी, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर रुकवाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि चौधरी जयंत सिंह कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने और उनके हितों के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीराम गुर्जर ने की तथा संचालन दीपक चौधरी ने किया। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, वरिष्ठ नेता कृष्णपाल राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, सुरेंद्र सहरावत, भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, बाल किशोर त्यागी, अरविंद पाल, हाजी इलियास कुरैशी और जमशेद प्रधान जौला सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, नगर अध्यक्ष मनोज सैनी, सभासद सोनू सैनी, आसिफ सलमानी और डॉ. लोकेंद्र बालियान सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। सम्मेलन में रालोद के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि तथा हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

———————————————————————

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना आगामी विधायक की प्राथमिकता होनी चाहिए: विनोद मलिक

शाहपुर। राष्ट्रीय लोकदल के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुढ़ाना ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य कराए हैं, लेकिन तहसील, थाना-पुलिस और बिजली विभाग सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जनता को सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना बेहद जरूरी है। उम्मीद है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जीतकर आने वाला विधायक इस दिशा में गंभीरता से कार्य करेगा और भ्रष्टाचार रोकने को प्राथमिकता देगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles