कुटबा में फायरिंग के आरोपी के थाने से फरार होने का मामला, परिजनों ने किया हंगामा परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पूर्व प्रधान ने देर रात आरोपी के थाने में मौजूद होने की कही बात; पुलिस बोली—तलाश जारी

कुटबा में फायरिंग के आरोपी के थाने से फरार होने का मामला, परिजनों ने किया हंगामा

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पूर्व प्रधान ने देर रात आरोपी के थाने में मौजूद होने की कही बात; पुलिस बोली—तलाश जारी

oplus_256

शाहपुर, मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में फायरिंग के आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह आरोपी के परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ शाहपुर थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपी जयकुमार उर्फ कुक्कू से मिलवाने की मांग की। आरोप है कि पुलिस काफी देर तक परिजनों को टरकाती रही। बाद में पुलिस ने आरोपी के थाने से फरार होने की जानकारी देते हुए उसकी तलाश किए जाने की बात कही। इस दौरान परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

oplus_256

जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात गांव कुटबा निवासी चंचल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही जयकुमार उर्फ कुक्कू ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर और उसके भाई आयुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बताया गया कि दोनों भाई गांव में लाइब्रेरी के गेट के पास पहुंचे थे, तभी उन पर फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने चंचल कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

बताया जाता है कि पुलिस ने जयकुमार उर्फ कुक्कू को हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि रविवार देर रात वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी के परिजन कृष्णपाल, रामकुमार सहित दर्जनों महिला-पुरुष शाहपुर थाने पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से आरोपी से मिलवाने की मांग की। इस दौरान परिजनों के बीच यह आशंका भी जताई गई कि कहीं पुलिस ने आरोपी को किसी अन्य कार्रवाई के लिए तो थाने से नहीं हटाया है। हालांकि, इस आशंका की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसी बीच थाने पहुंचे गांव के पूर्व प्रधान अशोक ने परिजनों को बताया कि वह देर रात थाने आए थे और उस समय जयकुमार थाने में मौजूद था। इस बात के सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन दोपहर बाद गांव लौट गए।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष एवं एसएसआई अतेंद्र तेवतिया ने बताया कि आरोपी देर रात थाने से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं। वहीं, आरोपी के थाने से फरार होने की परिस्थितियों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी पर सभी की निगाहें टिकी हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles