
आंगन का उत्सव कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम स्थित सर्वखाप मुख्यालय की चौपाल पर शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘
आंगन का उत्सव कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम स्थित सर्वखाप मुख्यालय की चौपाल पर शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सीडीपीओ राहुल कुमार, सुपरवाइजर गीता देवी एवं कुमारी साक्षी के सानिध्य में किया गया।


कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गोद भराई की गई। भाजपा नेत्री रूबी सैनी ने चौपाल पर पहुँचकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने, पौष्टिक आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही महिलाओं को पुष्टाहार भी वितरित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने मिलकर उत्सव के गीत गाए और कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण बनाया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथलेश देवी ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रीति देवी, कमलेश देवी, राकेश देवी, सुमन,पिंकी,राजबाला,ममता,
बबीता देवी, शेषमणि, राजदुलारी, सोनिया, बबीता द्वितीय, रेखा आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।











