किनौनी में जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर धार्मिक कार्यक्रम, भंडारे में उमड़े सेकड़ो श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण।

किनौनी में जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर धार्मिक कार्यक्रम, भंडारे में उमड़े सेकड़ो श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण।


शाहपुर। गांव किनौनी में श्री जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुतियां दीं। हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र एवं परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
म्हाड़ी पर पूजा-अर्चना के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। महिलाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने श्री जाहरवीर गोगा जी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।


दोपहर के समय म्हाड़ी परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने भंडारे में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में नीटू भगत जी, अशोक नाथ, टीटू उपाध्याय, अशोक कुमार, बृजपाल सिंह, अशोक मुंशी जी, जगपाल, सेवाराम शर्मा, कृष्णबीर, रामबीर कश्यप, रवि, प्रदीप, रकम पाल भगत जी, विनीत उर्फ काला, अंकित बालियान, पत्रकार हरेंद्र बालियान (अमर उजाला) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles