शाहपुर में निकली भव्य रथयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत शाहपुर। सकल जैन समाज के तत्वावधान में अनंत चतुर्दशी एवं आचार्य शांतिसागर छाणी जी महाराज के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य

शाहपुर में निकली भव्य रथयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत


शाहपुर। सकल जैन समाज के तत्वावधान में अनंत चतुर्दशी एवं आचार्य शांतिसागर छाणी जी महाराज के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कस्बे में भव्य एवं विशाल रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ मौहल्ला महाजनान स्थित पद्मप्रभु जिनालय से हुआ। धार्मिक वातावरण में निकली रथयात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं के साथ नगरवासियों ने भी सहभागिता की।
रथयात्रा में स्वर्ण रथ में श्रीजी को अंकुर जैन एवं वैभव जैन लेकर विराजमान हुए, जबकि सारथी की भूमिका बालेश जैन एवं ललित जैन ने निभाई। सौधर्म इंद्र के रूप में विनय जैन एवं ऋषभ जैन, ईशान इंद्र के रूप में अमित जैन एवं पुण्यश जैन तथा कुबेर के रूप में उमंग जैन एवं पुनीत जैन रहे। इससे पूर्व सकल जैन समाज के संरक्षक बालेश जैन एवं पुनीत जैन ने ध्वजारोहण किया।
रथयात्रा पद्मप्रभु जिनालय से प्रारंभ होकर मौहल्ला महाजनान, मेन बाजार और मेन रोड से होती हुई मंगलापुरी मंडी स्थित शांतिनाथ जिनालय पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सकल जैन समाज एवं नगरवासियों ने रथयात्रा का स्वागत किया तथा श्रीजी की आरती कर श्रद्धा व्यक्त की। रथयात्रा में शामिल जैन धर्म पर आधारित आकर्षक झांकियां लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।


शांतिनाथ जिनालय पहुंचने पर आचार्य श्री शांतिसागर छाणी जी महाराज के चित्र का अनावरण किया गया। इसके उपरांत सतीश जैन एवं जीवेंद्र जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। सकल जैन समाज के श्रद्धालुओं ने महाआरती की तथा श्रीजी का अभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।


रथयात्रा को सफल बनाने में प्रदीप जैन, राकेश चंद जैन, सतीश चंद्र जैन, मदनलाल जैन, हर्षित जैन, रविंद्र जैन, अमित जैन, विक्की जैन, पीयूष जैन, तरुण जैन सहित सकल जैन समाज के अनेक लोगों का योगदान रहा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles