सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं पर सरकार ने लिया संज्ञान,पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन चेयरमैन अशोक बालियान के पत्र पर सरकार ने दिखाई गंभीरता, कृषि निदेशक ने सभी जिलों के उप कृषि निदेशकों को कार्रवाई के निर्देश दिए

सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं पर सरकार ने लिया संज्ञान,

पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन चेयरमैन अशोक बालियान के पत्र पर सरकार ने दिखाई गंभीरता,

कृषि निदेशक ने सभी जिलों के उप कृषि निदेशकों को कार्रवाई के निर्देश दिए


मुजफ्फरनगर, 21 सितंबर। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को उत्तर प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के बाद शासन स्तर पर मामले का संज्ञान लिया गया है। कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश टी.एम. त्रिपाठी ने प्रदेश के सभी जनपदों के उप कृषि निदेशकों को पत्र जारी कर सर्पदंश की घटनाओं की रोकथाम एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कृषि निदेशक की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कदम उठाएं। इसके लिए वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर जागरूकता और बचाव संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा सर्पदंश की घटनाओं की स्थिति में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी कृषि निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अशोक बालियान ने प्रदेश सरकार की ओर से मामले को गंभीरता से लिए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान और खेतिहर श्रमिक खेती-किसानी के दौरान सर्पदंश के खतरे का सामना करते हैं। खेतों, नलकूपों, पशुशालाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करते समय विशेष सावधानी और जागरूकता आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सर्पदंश के मामलों में समय पर उपचार उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सर्पदंश से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक उपचार सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय से सर्पदंश की घटनाओं की रोकथाम और पीड़ितों को समय पर उपचार दिलाने में मदद मिलेगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles