
भाजपा नेता नितिन मलिक का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
भाजपा नेता नितिन मलिक का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

शाहपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्रीय मंत्री नितिन मलिक ने मंगलवार को शाहपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चांदपुर गांव के पूर्व प्रधान अमित त्यागी के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत की। पूर्व प्रधान अमित त्यागी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन मलिक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नितिन मलिक ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी आज राष्ट्र सेवा और राष्ट्र प्रेम की भावना से जागृत हो रही है। युवाओं में देश के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का भाव लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास और तरक्की की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में शाहपुर मंडल अध्यक्ष मनीष त्यागी, चांदपुर के पूर्व प्रधान अमित त्यागी, एकांश त्यागी,नवदीप मित्तल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।











