आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ने पर जताई खुशी, 10 बच्चों को पोषण पोटली व पांच सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ने पर जताई खुशी, 10 बच्चों को पोषण पोटली व पांच सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र


बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को अयोध्या में आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका सम्मान, नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण तथा कुपोषण से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों के सम्मान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बुढ़ाना स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल कुमार द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुआ। इसके बाद एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने की घोषणा की। मानदेय में वृद्धि की घोषणा से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बुढ़ाना विनोद मलिक ने अपने संबोधन में मानदेय बढ़ाए जाने पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। समाज के कमजोर वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद तहसील बुढ़ाना के अंतर्गत आने वाली बाल विकास परियोजना बुढ़ाना एवं शाहपुर क्षेत्र में अतिकुपोषित श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए 10 बच्चों को पोषण पोटली प्रदान की गई।
वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा नवनियुक्त पांच सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
कार्यक्रम का मंच संचालन एडीओ कॉपरेटिव द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles