
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में जुटे दिग्गज, नरेश टिकैत, संजीव बालियान व राजपाल बालियान समेत प्रमुख हस्तियों ने किया शुभारंभ शिक्षा, चिकित्सा, खेल और कांवड़ सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान रविन्द्र कुमार बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में जुटे दिग्गज, नरेश टिकैत, संजीव बालियान व राजपाल बालियान समेत प्रमुख हस्तियों ने किया शुभारंभ
शिक्षा, चिकित्सा, खेल और कांवड़ सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान
रविन्द्र कुमार बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष

शाहपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में कस्बे की मंगलापुरी मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में पत्रकार रविन्द्र कुमार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के जिला पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। इस दौरान मौजूद पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने रविन्द्र कुमार को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में तहसील क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, क्षेत्रीय विधायक राजपाल सिंह बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतेंद्र बालियान एवं चेयरमैन हाजी अकरम कुरैशी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में कांवड़ मेले के दौरान निस्वार्थ सेवा करने वाले तथा शिक्षा, चिकित्सा एवं खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ग्रामीण पत्रकारों की आवाज को मजबूत करेगा संगठन : नरेश टिकैत
भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और कांवड़ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने दिल्ली में महिला पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार की घटना पर चिंता जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं पत्रकार : संजीव बालियान
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ हैं और लोकतंत्र में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद गांव-देहात की समस्याओं को सामने लाकर आमजन की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। उन्होंने पत्रकारों के सम्मान को लोकतंत्र के प्रति सम्मान बताया।

गांव-देहात की आवाज शासन तक पहुंचाते हैं पत्रकार : राजपाल बालियान
क्षेत्रीय विधायक राजपाल सिंह बालियान ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार गांव-देहात की आवाज को समाज एवं शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। जनसमस्याओं, विकास कार्यों और स्थानीय घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने में उनकी भूमिका अहम है।

पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार विषम परिस्थितियों में रहकर समाज की समस्याओं को उठाते हैं। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ समाजहित में कार्य करते रहने का आह्वान किया।

खेल प्रतिभाओं को मंच देने में पत्रकारों की भूमिका अहम : सतेंद्र बालियान
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतेंद्र बालियान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और खिलाड़ियों को उचित मंच दिलाने में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षा, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों का सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल के योगदान को किया याद
संगठन की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रोहिताश वर्मा ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्थापक ने ग्रामीण पत्रकारों को संगठित करने और उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
संगठन के जिला अध्यक्ष संजय राठी ने एसोसिएशन के उद्देश्यों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं पत्रकार हितों में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। जिला महामंत्री गय्यूर मलिक ने सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया और कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना प्रेरणादायी पहल है।



कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के डॉ. राजीव कुमार ने किया। चेयरमैन हाजी अकरम कुरैशी, पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल, सपा नेता सत्येंद्र पाल, कुंवर शोएब राणा, समाजसेवी हाजी शाहिद त्यागी, श्यामपाल सिंघल एवं सुघोष आर्य ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम के आयोजक दैनिक पश्चिमी प्रांत बुलेटिन के संपादक विजय गोयल, वरिष्ठ पत्रकार संदीप जैन, नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, हरेंद्र कुमार, खालिद सिद्दीकी, कपिल सैनी, भाग्य शर्मा, मौ. फूल एवं पीयूष शर्मा ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। नगर पंचायत के वरिष्ठ सभासद सोनू सैनी एवं नामित सभासद अभिषेक चौधरी ने आगंतुकों का पटका पहनाकर स्वागत किया।





समारोह में डॉ. गौरव सैनी, डॉ. अब्बास अली, डॉ. लोकेंद्र बालियान, डॉ. शमशाद अली, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, यूनुस चौधरी, पलड़ी के ग्राम पंचायत प्रशासक मोनू सैनी, चांदपुर के डॉ. कुलदीप त्यागी, दिनकरपुर के जोनू त्यागी, सोरम के करणवीर सिंह, जीवना के मोहित कुमार, सभासद विशाल गर्ग, आसिफ सलमानी, रेनू कुमार, बुद्ध प्रकाश, वकीला बेगम, मोनू अरोरा, भाकियू के ऋषिपाल सिंह, जितेंद्र प्रमुख, जितेंद्र बालियान, सोनू बालियान, सोरम के विकास बालियान, देशपाल सिंह, अमित सरपंच, प्रमोद, राजीव,अशोक कुमार, संजय कुमार, मा. करण सिंह, अनुज जैन, जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विपिन बालियान, जीनत चौधरी, हसीन सैफी, अजय गोयल, मनोज सिंघल, किसान नेता अनिल चौधरी, धीर सिंह आर्य, सतेंद्र फौजी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।












