तावली में 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव तावली में रविवार को 35 वर्षीय

तावली में 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

oplus_256

शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव तावली में रविवार को 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति समेत अन्य ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है।

oplus_256

थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी नसीम पुत्र शौकत ने बताया कि उसकी बहन मोहसिना की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व गांव तावली निवासी राशिद पुत्र अय्यूब के साथ हुई थी। आरोप है कि राशिद के किसी महिला से अवैध संबंध थे, जिसका मोहसिना विरोध करती थी। इसी बात को लेकर पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसकी बहन के साथ कथित रूप से शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करते थे और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। नसीम के अनुसार, इस मामले को लेकर गांव के कुछ गणमान्य लोगों ने पूर्व में समझौता कराया था। उस समय ससुराल पक्ष के लोगों ने भविष्य में मारपीट और उत्पीड़न नहीं करने का आश्वासन दिया था।

oplus_256

नसीम ने बताया कि 29 अगस्त को उसकी बहन ने फोन कर उसे जानकारी दी थी कि राशिद और परिवार के अन्य सदस्य उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसने यह भी बताया था कि उसे डर है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी जान ले सकते हैं। रविवार सुबह मायके पक्ष को मोहसिना की मौत की सूचना मिली। इसके बाद नसीम और अन्य परिजन तावली पहुंचे तो मोहसिना घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली। मायके पक्ष के अनुसार, घर पर ससुराल पक्ष का कोई पुरुष या महिला मौजूद नहीं था। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

oplus_288

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर बाद एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। एसपी देहात ने पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

oplus_2097152

मोहसिना के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। तीनों बच्चे गांव के ही एक विद्यालय में पढ़ते हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

oplus_256

पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द-ए-खाक करने से किया इनकार
देर शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजन शव को लेकर अपने गांव हरसौली पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर शव को सुपुर्द-ए-खाक करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना शाहपुर पुलिस भारी पुलिस बल के साथ हरसौली पहुंची और परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत के बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। देर रात मृतका को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मृतका के जनाजे में गांव और आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों लोग शामिल हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles