विद्यालयीय जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विद्यालयीय जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


शाहपुर। अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर के चौधरी चरण सिंह कुश्ती हाल में शनिवार को विद्यालयीय जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला मुजफ्फरनगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने किया। प्रतियोगिता में जनपद की चारों तहसीलों के दर्जनों विद्यालयों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग कर कुश्ती के दांव-पेच दिखाए।
उद्घाटन अवसर पर सतेन्द्र बालियान ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना पैदा करते हैं। कुश्ती हमारी प्राचीन खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच और मार्गदर्शन मिले तो वे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 15 वर्षीय वर्ग में 35 किलो में आरव, 41 किलो में लविश, 44 किलो में असमीर, 48 किलो में महेश, 52 किलो में शौर्य, 57 किलो में शेखर बालियान, 68 किलो में शौर्य तथा 75 किलो में नैतिक बालियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
17 वर्षीय वर्ग में 45 किलो में अर्णव, 48 किलो में अनस, 51 किलो में प्रिंस, 55 किलो में बोबी, 60 किलो में रूद्र बालियान, 65 किलो में केशव, 71 किलो में हर्ष दांगी, 80 किलो में शिवम बालियान, 92 किलो में सक्षम पंवार तथा 110 किलो में आदित्य ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। 19 वर्षीय वर्ग में 57 किलो में पारस, 61 किलो में साहिल, 65 किलो में प्रिंस, 70 किलो में देवांश, 74 किलो में नारायण, 79 किलो में वंशु बालियान तथा 86 किलो में जयंत विजेता रहे।
वहीं ग्रिको रोमन वर्ग में 55 किलो में तुसार, 60 किलो में आयुष, 63 किलो में आकाश, 67 किलो में अक्षय, 72 किलो में वीर, 77 किलो में ओजस बालियान, 82 किलो में नैतिक कुमार, 87 किलो में वंश बावरा, 97 किलो में पार्त तथा 130 किलो में कृष्ण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में अमरनायक स्वामी राहुल सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान के सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एकेडमी के 12 खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों के चयनित सैकड़ों खिलाड़ी 24 अगस्त को अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के चौधरी चरण सिंह कुश्ती हाल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक चमन सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. त्रिवेंद्र कुमार, सुरेश पहलवान, व्यायाम अध्यापक अरुण बालियान, तहसील प्रभारी राकेश सरोहा, कोच प्रवीण बालियान, अनिल बालियान, कल्लू प्रधान, रूपक बालियान, हंस कुमार, चहन सिंह, विनीत, व्यायाम अध्यापक विपिन, शुभम पाल, प्रदीप लाल, विकास मोतला, प्रदीप कोच सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles