गंग नहर में कूदी महिला को पुलिस व गोताखोर ने बचाया, साहसिक कार्य पर मिला सम्मान

गंग नहर में कूदी महिला को पुलिस व गोताखोर ने बचाया, साहसिक कार्य पर मिला सम्मान


भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना भोपा क्षेत्र में सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और एक स्थानीय गोताखोर की बहादुरी से एक महिला की जान बच गई। महिला ने भोपा गंग नहर पुल से आत्महत्या के उद्देश्य से अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद थाना भोपा के आरक्षी मनीष कुमार और स्थानीय गोताखोर राजीव वाल्मीकि ने बिना किसी देरी के गंग नहर में छलांग लगा दी।
नहर में तेज बहाव होने के बावजूद दोनों ने साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए महिला तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही घटना की जानकारी उसके परिजनों को भी दी गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि पुलिसकर्मी और गोताखोर ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों के साहसिक प्रयास से महिला का जीवन सुरक्षित बच गया।
महिला को बचाने में आरक्षी मनीष कुमार एवं गोताखोर राजीव वाल्मीकि द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस और मानवता की भावना की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। उनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा ने दोनों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों की जान बचाना भी है। दोनों ने अपने साहस और सेवा भावना से पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है।


मुजफ्फरनगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को लोगों ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए आरक्षी मनीष कुमार और गोताखोर राजीव वाल्मीकि की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस अधिकारियों ने भी उनके इस साहसिक कार्य को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनता की सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles