श्रावण शिवरात्रि पर श्री एकांतेश्वर महादेव मंदिर में होगा भव्य धार्मिक आयोजन, तैयारियां पूरी

श्रावण शिवरात्रि पर श्री एकांतेश्वर महादेव मंदिर में होगा भव्य धार्मिक आयोजन, तैयारियां पूरी


शाहपुर। श्री एकांतेश्वर महादेव मंदिर परिवार की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी 11 अगस्त को होने वाले श्रावण शिवरात्रि महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। मंदिर समिति ने बताया कि इस वर्ष शिवरात्रि महोत्सव को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक अनुष्ठानों और नवीन निर्माण कार्यों के लोकार्पण को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
समिति के अनुसार 11 अगस्त को प्रातः 3 बजे से अगले दिन दोपहर 3 बजे तक मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सकेंगे।


कार्यक्रम के तहत सायं 5:20 बजे बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान मंदिर परिसर में बनने वाले ‘एकांत द्वार’ का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सायं 5:30 बजे 90×30 फीट में निर्मित ‘राजा राम भवन’ का लोकार्पण होगा। इस अवसर पर रामकुमार ज्वेलर्स, मुजफ्फरनगर के संचालक रामकुमार गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल और राकेश बंसल विशिष्ट अतिथि रहेंगे।


सायं 5:40 बजे मंदिर परिसर में स्थापित धार्मिक पुस्तकालय का लोकार्पण स्वामी यशवीर महाराज, श्यामपाल भाई, डॉ. प्रदीप चौहान और नरेंद्र कुमार गर्ग करेंगे। इसके बाद सायं 5:50 बजे नव-निर्मित मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण होगा, जिसमें पत्रकारों तथा निर्माण कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।


सायं 6 बजे भगवान शिव का रुद्राभिषेक प्रारंभ होगा। इसके लिए मंदिर समिति ने 551 रुपये का विशेष टोकन जारी किया है। सात भागों में विभाजित इस टोकन के माध्यम से श्रद्धालुओं को सम्मान स्वरूप पगड़ी, आचार्य द्वारा पूजन-अर्चन, पवित्र कलश, परिवार सहित स्मृति-चित्र, गर्भगृह में प्रवेश कर रुद्राभिषेक, विशेष उपहार तथा प्रसाद प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
समिति ने बताया कि रात्रि 1 बजे भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान एक श्रद्धालु द्वारा चांदी की परत अर्पित की जाएगी तथा चांदी के मुकुट से विशेष श्रृंगार होगा। इसके पश्चात रात्रि 1:15 बजे महाआरती तथा 1:30 बजे भगवान शिव को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में मंदिर परिवार ने क्षेत्र सहित आसपास के सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रावण शिवरात्रि महोत्सव में सहभागी बनने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles