भूमिया खेड़ा पर हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

भूमिया खेड़ा पर हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना


शाहपुर। नगर के प्राचीन शिव मंदिर शिवालय परिसर स्थित भूमिया खेड़ा पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधि-विधान से हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना की।
हवन-पूजन के ब्रह्मा पंडित बाबूराम शर्मा व यजमान राधेश्याम नामदेव रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और वैदिक मंत्रों के जयघोष से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हवन-पूजन और भंडारे की परंपरा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा शाहपुर मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पाल, सभासद मनोज सैनी, प्रमुख समाजसेवी विनोद सैनी, पत्रकार अमन सैनी ठाकरान, दिनेश सैनी, प्रजापति समाज के पूर्व अध्यक्ष सोमपाल प्रजापति, बृजपाल सैनी, रविंद्र सैनी, शहरी सैनी, डॉ. अमित पाल, बंटी कश्यप, राजवीर सैनी, जॉनी सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हवन-पूजन की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles