शाहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से छह वर्षीय मासूम जैनब की मौत, दो भाई गंभीर घायल

शाहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से छह वर्षीय मासूम जैनब की मौत, दो भाई गंभीर घायल

oplus_256

शाहपुर। कस्बे के मुजफ्फरनगर रोड स्थित शिव मूर्ति के निकट शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार छह वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई, जबकि उसके दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक बालिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

oplus_288

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर रोड पर डिवाइडर बनाए गए हैं तथा बीच-बीच में कट भी छोड़े गए हैं। शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर चालक डिवाइडर के कट से अचानक यूटर्न लेने के लिए ट्रैक्टर मोड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक ट्रैक्टर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

oplus_256

हादसे में कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी 21 वर्षीय वसीम, 16 वर्षीय समीर तथा उनकी छह वर्षीय चचेरी बहन जैनब गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

oplus_256

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद छह वर्षीय मासूम जैनब को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल वसीम और समीर की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों का उपचार जारी है।

oplus_256

मासूम जैनब की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी तथा सभासद वकीला बेगम अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
पुलिस ने मृतका जैनब के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

oplus_2097152

घटना के संबंध में घायल युवकों के पिता नफीस ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कस्बे के कुछ जिम्मेदार और गणमान्य लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में भी जुटे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles